आजमगढ़. वर्ष 2007 में लखनऊए वाराणसी और फैजाबाद की कचहरी में हुए बम विस्फोटों के मामले में आरोपित तारिक काजमी और मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक हुसैन को विशेष न्यायाधीश बबिता रानी ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तारिक देश में शुरू हुए सीरियल ब्लास्टों में गिरफ्तार होने वाला पहला आतंकी है। तारिक को सजा से गांव में संन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोग इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है जबकि आस पास के बाजारों में चाय पान की दुकानों में लोग आतंकी को सजा की चर्चा में मशगूल दिखे।