5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों की मौत

मरने वालों में से एक की नहीं हो सकी पहचान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 24 Nov 2018, 8:52 AM IST

Road Accident

सड़क दुर्घटना

आजमगढ़. सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मृतकों में 60 वर्षीय वृद्ध की पहचान सम्भव नहीं हो सकी है।

बरदह थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर घायल अधेड़ को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक कल्पनाथ बिंद (50) पुत्र दुखरन बरदह क्षेत्र के फतुही गांव का निवासी था।दुर्घटना के वक्त वह बाजार से अपने घर जा रहा था। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री बताई गई हैं। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास बीते 19 नवम्बर की दोपहर बाइक की चपेट में आकर स्थानीय निवासी रमई यादव (70) गम्भीर रुप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में उपचाराधीन वृद्ध ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक के चार पुत्रियां बताई गई हैं। इसी क्रम में बीते 16 नवम्बर को जिला अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराए गए 60 वर्षीय कामता प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक कहां का रहने वाला था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पहचान के लिए शव को अस्पताल के मोर्चरी रुम में रखा गया है।

By Ran Vijay Singh