13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में इस हाल में मिला युवक, ससुराली भी देखकर हैरान, अब आई ये खबर

ससुराल में इस हाल में मिला युवक, ससुराली भी देखकर हैरान, अब आई ये खबर

less than 1 minute read
Google source verification
Girl

लड़की

आजमगढ़. कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव में स्थित अपनी ससुराल आया 25 वर्षीय युवक गुरुवार की दोपहर अबूझ हाल में अचेत मिला। ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन युवक की देर शाम मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी ग्राम निवासी 25 वर्षीय योगेंद्र पुत्र स्व. नंदलाल की शादी बीते 11 मई को हुई थी। गुरुवार को योगेंद्र कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे योगेंद्र ससुराल में स्थित नलकूप के पास अचेत हालत में पड़ा मिला।

ससुराल वाले अचेतावस्था में योगेंद्र को जिला अस्पताल ले आए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत युवक को ससुराल वालों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन योगेंद्र ने शाम करीब 7 बजे ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की स्थिति स्पष्ट न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के दो भाई व दो बहन बताई गई हैं।

By Ran Vijay Singh