संतोष मैदान में उतरे तो इसलिए बढ़ेगी सपा की मुश्किल
संतोष श्रीवास्तव भी भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। निरहुआ ने अपने चुनाव में आम्रपाली से लेकर, मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, अक्षरा सिंह सहित दो दर्जन से अधिक फिल्म स्टारों को प्रचार में उतार दिया था। इन भोजपुरी सितारों ने सपा के वोट बैंक में खुलकर सेंध लगाई थी। संतोष के साथ भी यह फिल्म स्टार प्रचार में उतर सकते हैं। इसकी वे तैयारी भी कर रहे हैं। फिर सपा को इसका विकल्प ढ़ूंढ़ना होगा जो वे लोकसभा उपचुनाव में नहीं ढ़ूंढ़ पाए थे।