इस हमले में 65 वर्षीय सीताराम यादव पुत्र बेचन, 45 वर्षीय हरेंद्र यादव पुत्र सीताराम, 40 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी हरेंद्र यादव, 35 वर्षीय नीशा देवी पत्नी धर्मेंद्र यादव, 38 वर्षीय धर्मेद्र यादव पुत्र सीताराम यादव घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इंद्रावती देवी को हॉयर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान आधी रात को इंद्रावती की मौत हो गयी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृत महिला के पति हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के सिहुका अबीरपुर निवासी धनंजय सिंह, परसिनिया गांव के प्रधान प्रमोद सिंह, कलवारी परिसिनिया गांव निवसी जालंधर, विरेंद्र, मुन्ना व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।