आजमगढ़Published: Dec 04, 2022 11:33:29 am
Ranvijay Singh
BJP सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का अपने ही क्षेत्र में विरोध बढ़ गया। विरोध उनके अपनी जाति के लोग कर रहे हैं। क्या इससे बीजेपी की भी मुश्किल बढ़ने वाली है।
बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की मुश्किल में दिख रहे हैं। कारण कि सांसद के संसदीय क्षेत्र में उनकी ही जाति के लोग उनका विरोध शुरू कर दिए हैं। अब यह बढ़ता जा रहा है। सांसद को जेल तक भेजने की मांग शुरू हो गई है। सांसद के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।