28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने ही ले डाली अपने एक महीने के मासूम बच्चे की जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

1 महीने के दुधममुंहे बेटे को घर से दो किलोमीटर दूर ले जाकर महिला ने खेत के कुएं में फेंका..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 May 2021, 4:04 PM IST

masoom.png

बड़वानी. बड़वानी में एक दिलदहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपने दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर दी। एक महीने के मासूम बेटे को मौत के मुंह में ढकेलने के बाद मां वापस घर लौट आई और पूरी तरह से अंजान बनी रही। बाद में जब मासूम की मौत की तफ्तीश हुई तो मासूम की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां को ही गिरफ्तार कर लिया। महिला ने मासूम की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए मासूम को मारने की जो वजह बताई है वो हैरान कर देने वाली है।

ये भी पढ़ें- पति का काटा चालान तो पत्नी ने SDM पर तानी चप्पल, देखें वीडियो

यह है पूरा मामला
एक महीने के मासूम बच्चे को मां के द्वारा ही मौत के घाट उतारे जाने की ये हृदयविदारक घटना बड़वानी जिले के सांगठी ठान गांव की है जहां रहने वाले महिला ललिता उर्फ रली बाई ने अपने ही मासूम बच्चे की जान ले ली। एक महीने के दुधमुंहे बच्चे को लेकर ललिता घर से दो किलोमीटर दूर खेत पर ले गई और वहां कुएं में उसे फेंककर घर भाग आई। बाद में जब कुएं में मासूम बच्चे की लाश लोगों ने कुएं में देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो जो सच निकलकर सामने आया वो हैरान कर देने वाला था क्योंकि मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर बेटी के सामने मां को पुलिस ने पटक-पटककर पीटा, देखें वीडियो

रोता रहता था बेटा और बेटी की थी चाह
मासूम बेटे की हत्या के आरोप में जब पुलिस ने ललिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने मासूम की हत्या का जुर्म कबूल लिया। ललिता ने बताया कि उसके दो बेटे पहले से थे और उसकी इच्छा थी अब उसे बेटी हो। लेकिन तीसरी बार भी बेटा ही हुआ। तीसरा बेटा जो कि महज एक महीने का था दिन रात रोता रहता था और उसे बेटी की चाहत थी इसलिए उसने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने ललिता को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

देखें वीडियो- महिला ने सरेआम एसडीएम पर तानी चप्पल, जमकर हंगामा