28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच सड़क पर बेटी के सामने मां को पुलिस ने पटक-पटककर पीटा, देखें वीडियो

फिर सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, महिला को पीटते हुए महिला कॉन्सटेबल का वीडियो वायरल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 May 2021, 6:51 PM IST

police_4.png

सागर. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) के बीच एक तरफ जहां कई जगहों पर पुलिस (police) के मददगार बनने की तस्वीरें सामने आई हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर खाकी की अमानवीय चेहरा भी देखने को मिला है। खाकी की अमानवीयता की एक तस्वीर सागर (sagar) जिले में भी सामने आई है। यहां एक महिला कॉन्स्टेबल (lady constable) का महिला को बेरहमी (brutally beaten woman) से पीटते हुए वीडियो (video) सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल (viral) हो रहा है। वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल बेटी के सामने महिला को सड़क पर पटक-पटककर पीट रही है और बेटी मां को छोड़ने की गुहार लगाती नजर आ रही है।

देखें वीडियो-

गांधी प्रतिमा के सामने खाकी की 'गुंडागर्दी'
सोशल मीडिया पर महिला कॉन्स्टेबल का महिला को पीटने का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शहर की गांधी प्रतिमा के पास का है। और जो महिला कॉन्स्टेबल महिला को पीटते नजर आ रही है उसका नाम अर्चना डिम्हा है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम गांधी प्रतिमा के पास कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर नजर रख रही थी इसी दौरान महिला बिना मास्क लगाए बेटी के साथ आते नजर आई। पुलिस ने उन्हें रोका तो महिला कॉन्स्टेबल और महिला के बीच विवाद हो गया और इसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने महिला को बेरहमी से सड़क पर पटक-पटककर पीटा। कॉन्स्टेबल अर्चना महिला को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं और महिला गाड़ी में बैठने के लिए तैयार नहीं थी जिसके बाद महिला की जमकर पिटाई की गई। महिला की बेटी मां को बचाने की कोशिश करती रही। सड़क पर मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित चाट ठेले वाले ने 17 लोगों को बांट दिया कोरोना

खुद बिना मास्क के नजर आ रही महिला कॉन्स्टेबल
मास्क न लगाए जाने के कारण महिला कॉन्स्टेबल अर्चना डिम्हा ने महिला के साथ मारपीट की। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि वायरल हो रहे वीडियो में खुद महिला आरक्षक भी बिना मास्क के ही नजर आ रही हैं। जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने महिला आरक्षक अर्चना डिम्हा और मौके पर मौजूद एक ASI को सस्पेंड कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भी आईजी सागर को नोटिस भेजा है।

देखें वीडियो-