
रीवा. कोरोना महामारी (corona virus) के इस मुश्किल वक्त में एक लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है इसका एक ताजा उदाहरण रीवा (rewa) में सामने आया है। यहां एक कोरोना संक्रमित (covid patient) चाट ठेले वाले ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 17 लोगों को कोरोना बांट दिया। मामला मऊगंज नगर परिषद का है जहां एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद एक पूरा वार्ड रेड जोन (red zone) घोषित कर दिया गया है और प्रशासन ने वार्ड को सील कर दिया है। मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर इलैया राजा टी और स्तानीय विधायक प्रदीप पटेल मौके पर पहुंचे और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती बढ़ाने के साथ ही लोगों से सहयोग की अपील भी की।
संक्रमित होने के बाद भी चोरी छिपे बेचता रहा चाट
जानकारी के अनुसार मऊगंज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 स्थित रामलीला मैदान के पास ही तंग गली में एक व्यक्ति चाट का ठेला लगाए था। लॉकडाउन व कोरोना कर्फ्यू की सख्ती के बीच वो ठेला लगाता रहा। इसी दौरान ठेले वाला खुद कोरोना संक्रमित हो गया। उसने अपना टेस्ट भी कराया लेकिन कोरोना रिपोर्ट को छिपाते हुए होम आइसोलेट होने की जगह ठेला लगाना जारी रखा और चाट के साथ कोरोना बांटता रहा। कई दिनों तक कोरोना की चाट बिकती रही लेकिन तंग गलियों में जाने से परहेज करने वाले पुलिसकर्मियों व नगर परिषद के कर्मचारियों को उसकी भनक नहीं लगी। और अगर लगी भी तो शायद उन्होंने चाट ठेला बंद कराने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि इस चाट वाले के पास वार्ड क्रमांक 5 के साथ ही दूसरे कई वार्डों के लोग भी आते थे। जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- पति ने पत्नी के भाई को भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो
ऐसे खुला 'कोरोना की चाट' का राज
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित चाट ठेले वाला कई दिनों तक कोरोना की चाट बेचता रहा। बाद में जब वार्ड 5 में एक साथ कोरोना के 6 मामले सामने आए तो जिम्मेदारों की नींद टूटी और पड़ताल की तो कोरोना की चाट की बात सामने आई। ठेले वाले को होम आइसोलेट कर बाकी को क्वारंटीन किया गया है। अब एक बार फिर वार्ड में 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें मिलाकर वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज 17 तक पहुंच गए हैं। ये भी जानकारी लगी है कि जिन 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उन्होंने भी ठेले वाले का चाट खाया था। जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं और अब पूरे वार्ड को ही रेड जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
देखें वीडियो- नियम न मानने वालों को बीच सड़क पर करना पड़ा डांस
Updated on:
20 May 2021, 2:45 PM IST
Published on:
20 May 2021, 2:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.