28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, दुल्हन की हालत भी गंभीर

चार दिन पहले हुई थी शादी, दुल्हन को लेकर लौट रहे युवक की कार पलटी, काफी देर तक रोड पर पड़ा रहा युवक का शव, जिंदगी की जंग लड़ रही दुल्हन..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 May 2021, 8:19 PM IST

mehandi.png

राजगढ़/ब्यावरा. आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे क्रमांक-तीन गुना रोड पर बीनागंज थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव के पास हुए हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था और गुना से अपनी पत्नी को लेकर लौट रहा था। उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई है। मंगलावर शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। दोनों की शादी चार दिन पहले ही हुई थी और दोनों के हाथों की मेहंदी सूखी भी नहीं थी कि हादसे ने उनके सात जन्मों के साथ को तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- पति ने पत्नी के भाई को भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो

मेहंदी सूखने से पहले ही उजड़ गया सुहाग
कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले स्वदीप का विवाह गुना निवासी रिंकी के साथ 14 मई को सीमित लोगों की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुआ था। अभी दोनों के हाथों की मेहंदी सूखी भी नहीं थी और वे हादसे का शिकार हो गए। कुछ ही देर के हादसे में सात जनम का साथ रिंकी का अपने पति से छूट गया। मंगलवार शाम ही स्वदीप अपनी पत्नी को कार से लेने के लिए गुना गया था। लौटते वक्त तेज बारिश के कारण उनका कार से संतुलन बिगड़ गया और कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में स्वदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन रिंकी को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी की जंग लड़ रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना कर्फ्यू में धूमधाम से हुई SI के बेटे की शादी

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा शव
बीनागंज चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि तेज बारिश के दौरान कार हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार दूसरी साइड क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी थी। हादसे में स्वदीप पिता रमेश रघुवंशी (30) निवासी कर्मचारी कॉलोनी ब्यावरा की मौत हो गई। उसका शव कार से बाहर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहीं, उसकी पत्नी रिंकी रघुवंशी (25) निवासी गुना को सिर में ज्यादा चोटें आई हैं, उसे भोपाल रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के दौरान तेज बारिश हो रही थी। घायलवस्था में युवती ने बताया कि वे ब्यावरा जा रहे थे। मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे जो दोनों को लेकर ब्यावरा पहुंचे, जहां अस्पताल में स्वदीप को मृत घोषित कर दिया गया और रिंकी को रेफर कर दिया गया।

देखें वीडियो- 'पति को इलाज न मिला तो कर लूंगी खुदखुशी, नहीं देख सकती तिल-तिल मरते'