28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति का काटा चालान तो पत्नी ने SDM पर तानी चप्पल, देखें वीडियो

कोरोना कर्फ्यू (CORONA CURFEW) के बीच एसडीएम (SDM) से अभद्रता...काफी देर तक सड़क पर हुआ हंगामा...वीडियो वायरल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 May 2021, 3:33 PM IST

sdm1.png

,,

अशोकनगर. मध्यप्रदेश (MADHYA PRADESH) में कोरोना महामारी (COVID-19) के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू (CORONA CURFEW) का पालन करा रहे प्रशासनिक अधिकारी से अभद्रता किए जाने का एक और मामला सामने आया है। घटना अशोकनगर (ASHOKNAGAR) के चंदेरी (CHANDERI) की है जहां गुरुवार की शाम एक महिला ने जमकर हंगामा करते हुए एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें अपशब्द कहे। इतना ही नहीं महिला ने एसडीएम पर चप्पल (SLEEPER) तक तान दी। पुलिसकर्मी ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसे बार-बार चप्पल मारीं। महिला पति का चालान काटे जाने से नाराज थी और उसने बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा किया।

देखें वीडियो-

महिला ने एसडीएम पर तानी चप्पल
चंदेरी एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ शहर के ढोलिया दरवाजे के पास कोरोना कर्फ्यू व कोविड नियमों का पालन करवा रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला पहले तो पुलिसकर्मियों से उलझ गई और फिर एसडीएम के साथ भी अभद्रता करते हुए उन्हें जमकर अपशब्द कहे। विवाद कर रही महिला ने एसडीएम को मारने के लिए चप्पल तक तान ली और पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद बार-बार एसडीएम को मारने की कोशिश की। इस दौरान महिला को रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को महिला ने बार-बार चप्पल भी मारी। काफी देर तक हुए इस हंगामे के चलने के कारण पुलिसकर्मी एसडीएम को गाड़ी में बैठाकर ले गए तब कहीं जाकर हंगामा शांत हो पाया। एसडीएम पर महिला के चप्पल तानने की घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- लेडी कॉन्स्टेबल ने महिला को बीच सड़क पर बेटी के सामने बेरहमी से पीटा

महिला के पति का काटा था चालान
बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाली महिला का पति जिसका नाम कि पवन सोनी बताया जा रहा है वो बिना मास्क लगाए स्कूटी लेकर घूम रहा था और एसडीएम ने उसका चालान काटा था। चालानी कार्रवाई के दौरान महिला के पति पवन ने भी काफी हंगामा किया था लेकिन चालानी कार्रवाई के बाद वो मौके से चला गया। पवन के मौके से जाने के कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और हंगामा करना शुरु कर दिया। एसडीएम ने चंदेरी थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

देखें वीडियो-