चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह मुखबिर की सूचना पर ललियाना तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक एक अपाची बाईक पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस टीम ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। इन दोनों आरोपियों ने अपना नाम गौना निवासी आस मोहम्मद पुत्र नियाजूदीन और आसिफ पुत्र सलीमुद्दीन बताया, जिनके पास से तलाशी लेने पर एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।