17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा सरकार में मंत्री रहे इस नेता की गेहूं की फसल जली

बागपत में आधा दर्जन किसानों के खेत में लगी आग, 48 बीघा गेहूं की फसल जली तारों में स्‍पार्किंग होने की वजह से फसल पर गिरी चिंगारी किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
baghpat

बसपा सरकार में मंत्री रहे इस नेता की गेहूं की फसल जली

बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में बिजली के तारों में स्पार्किंग होने के कारण पूर्व मंत्री सहित आधा दर्जन किसानों की 48 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीें पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। इसके विरोध में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।

यह भी पढ़ें:Video: बिजली विभाग की लापरवाही से जल गई 90 बीघा गेहूं की फसल

फायर ब्रिगेड पर लगाया आरोप

रविवार सुबह मुकारी गांव के जंगल में बिजली के तारों में स्पार्किंग हो गई। इसकी चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई। इससे फसल में आग लग गई। देखते ही देखते बहुत से खेतों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। गांव वालों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: जिला अस्‍पताल में नहीं हैं आग से बचने के इंतजाम, राज्‍य मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप

आग लगने से बसपा सरकार में मंत्री रहे राजपाल त्यागी, उनके भाई यशपाल, तेजपाल व लोकेश, मेघनाथ और देवशरण की 48 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है क‍ि बिजली की लाइन जर्जर पड़ी थी। इसकी शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की गई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के विरोध में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग इन जर्जर तारों को नहीं बदल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App