3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार ने खेला दांव, बागपत के इन तीन मार्गों का किया नामकरण

सीएम ने तीन सड़कों के नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने को मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Sep 2021, 12:35 PM IST

up_cm_yogi.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश में होने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कभी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन तो कभी ब्राह्मण सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनपद बागपत को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने तीन सड़कों के नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें : युवती ने दोस्ती करने से मना किया तो मनचले ने मकान पर चस्पा किए अश्लील फोटो

बता दें कि साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते राज्य सरकार जनता में विश्वास पैदा करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने बड़ी चाल चल दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानि 21 सितंबर को जनपद बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने बागपत को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने तीन सड़कों के नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने को मंजूरी दे दी है।

इन मार्गो का हुआ नामकरण

इसके साथ ही अब टांडा-छपरौली मार्ग को चौधरी चरण सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। छपरौली-बरनावा मार्ग को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग के नाम से जाना जाएगा। वहीं ग्राम जौहड़ी से बिजली घर के सामने से ग्राम बिजवाड़ा तक मार्ग को दादी चंद्रो तोमर मार्ग से जाना जाएगा। इसके नामकरण की स्वीकृति दे दी गई है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : सांप की इन दो प्रजातियों का है ग्रामीण इलाकों में आतंक, अगर काट ले तो नहीं बचती जान