
बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा नगर निवासी एक युवक ने दोस्ती करने से मना करने पर पड़ोसी युवती की फेसबुक पर भद्दे कमेंट किए। इसके बाद भी जब युवती ने दोस्ती नहीं की तो और युवक को जेल भेजने की चेतावनी दी तो आरोपी युवक ने अश्लील फोटो बनाकर उसके मकान पर चस्पा कर दिए। मोहल्ले में अपनी बदनामी होती देख युवती ने घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया। वहीं पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत
खेकड़ा निवासी एक युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस का एक युवक उसके साथ जबरन दोस्ती करना चाहता है। आरोपी युवक ने कई बार उसे बीच रास्ते में रोककर उसको परेशान करता है वह जब विरोध करती है तो अश्लील हरकत भी करता है। उसने सारी बातें परिजनों को बता देने की धमकी देते हुए उसे हड़का दिया।
अश्लील फोटो दरवाजे पर लगाया
आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसकी फेसबुक पर भी भद्दे कमेंट किए। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर उसके अश्लील फोटो बनाकर उसके मकान के दरवाजे पर चस्पा कर दिए। यह जानकारी आरोपी युवक के परिजनों को भी दी गई। लेकिन आरोपी के परिजनों ने उल्टा युवती के परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। युवक द्वारा लगाए गए फोटो को युवती के परिजनों ने दरवाजे से फोटो उतार लिए। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
BY: KP Tripathi
Published on:
21 Sep 2021, 11:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.