गांव वाजिदपुर निवासी नरेंद्र कुमार के अनुसार उसके मोबाइल पर गुरुवार को एक कॉल आई और उसे बताया गया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। उसे पेटीएम से एक खाते में 10 हजार 100 रुपये भेजने को कहा । रुपये भेजने के बाद उसके मोबाइल पर फिर व्हाटसअप कॉल आई और कहा गया कि स्टेट अलग होने के कारण एक लाख रुपये पर एक हजार रुपये देने होंगे और उससे 25 हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद शुक्रवार को उसने 25 हजार रुपये और बताये गए खाते में जमा करा दिए। इसके बाद उसके पास फिर कॉल आई और उसे बताया गया कि पैसे बंधन बैंक में उसके खाते में भेज दिए गए हैं, जो अभी होल्ड पर हैं।