दरअसल, संगीता पत्नी श्यौपाल निवासी फैजपुर निनाना शनिवार को सुबह नौ बजे पड़ोसियों को अपने मकान के सामने स्थित सरकारी हैंडपम्प के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी महिला को उठाकर उपचार के लिए बड़ौत के केहर सिंह अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। इसके बाद वह महिला के शव को लेकर वापस गांव में पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर सरूरपुर पुलिस चैकी इंचार्ज मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार महिला के किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की आशंका है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। पड़ोसी अजीत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पति कई माह से पत्नी से रह रहा था अलग पुलिस के अनुसार मृतका का कई माह से किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद चल रहा था और उसका पति गांव जिवाना में अपनी बहन के पास रह रहा था। बताया गया है कि दो दिन पूर्व महिला का पति अपनी बहन के साथ गांव में आया था। उस समय मृतका घर पर नहीं थी। आरोप है कि इस दौरान वह मकान का ताला लगाकर चला गया था। इससे क्षुब्ध होकर शायद महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।