
शूटिंग सेट लगाकर जानकारी देते निदेशक अभय प्रताप सिंह
फिल्म निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने छात्रों को बताया कि अभिनय सीखने से नहीं आती है। यह कला प्रकृति की देन है तो किसी-किसी को मिलती है।
इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि इसका शीर्षक अन्य फिल्मों से अलग है। आजकल लोग ऐसी फिल्में अधिक पसंद कर रहे हैं जिनके शीर्षक बिल्कुल अलग हों। उन्होंने बताया कि फ़िल्म उतनी ही मज़ेदार और मनोरंजक है जो दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी।
उन्होंने कहा कि 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक ड्रामा कॉमेडी फ़िल्म है। जिसे बड़े मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया है। फ़िल्म में कहानी ऐसे शख़्स की है जो मुम्बई में फ़िल्म इंडस्ट्री में काम के लिए आता है। जल्द ही 'पर डे' यानि प्रति दिन होनेवाली उसकी आय को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन पैदा होता है। ऐसे में तमाम तरह के लोगों में उसे अपना दामाद बनाने के लिए होड़ मच जाती है।
अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके निर्देशन में बनी फ़िल्म को बड़े स्तर पर रिलीज़ करने की तैयारी की है। 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक साथ देशभर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। बता दें कि अभय प्रताप सिंह 'लापतागंज' और 'चिड़ियाघर' जैसे लोकप्रिय सीरियलों में भूमिकाएं निभा चुके हैं।
Published on:
23 Dec 2022 02:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
