3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी को किडनैप कर ले गए चार युवक, परिजनों ने मंडलायुक्त का किया घेराव, देखें वीडियो

Highlights: -मामला थाना क्षेत्र के बराल गांव का है -आरोप है कि 16 नवंबर को गांव के ही चार युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया -किशोरी की मां का कहना है कि इसकी सूचना रमाला पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Nov 2019, 7:39 PM IST

bp1.jpg

बागपत। अपह्रत लडकी का सुराग नहीं लगने के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त का घेराव कर न्याय की गुहार लगायी। बताया गया है कि सात दिन पहले चार लडकों ने अपहरण कर लिया था, जिसका अभी तक पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने लडकी को बरामद करने व पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : एसएसपी ने पाकिस्तान दूतावास से आरोपी युवक का मांगा ब्योरा, फेसबुक पर चैटिंग के बाद गायब हुई थी शिक्षिका

दरअसल, मामला थाना क्षेत्र के बराल गांव का है। आरोप है कि 16 नवंबर को गांव के ही चार युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया था। किशोरी की मां का कहना है कि इसकी सूचना रमाला पुलिस को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाने पर जब हंगामा किया तब जाकर 18 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया। आज तक भी न तो उसकी पुत्री को बरामद किया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में रंगदारी नहीं नहीं देने पर बदमाशों ने एसपी ऑफिस केसामने दुकानदार से लूटी नकदी

उन्होंने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन कर मंडलायुक्त अनीसा सी मेश्राम का घेराव कर पुत्री को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई गुहार लगाई। उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम को कार्रवाई के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने आपबीती डीएम को बताई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की ओर से धमकी दी जा रही है। वहीं डीएम शकुंतला गौतम ने पीड़ितों को जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।