3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी ने पाकिस्तान दूतावास से आरोपी युवक का मांगा ब्योरा, फेसबुक पर चैटिंग के बाद गायब हुई थी शिक्षिका

Highlights दुबई में रहने वाले युवक से फेसबुक पर दोस्ती थी शिक्षिका की पासपोर्ट बनने के बाद घर से प्रमाण-पत्रों के साथ हुई लापता संसद में उठ चुका मामला, परिजनों ने पीएम को किया है ट्ववीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2019, 6:27 PM IST

meerut

मेरठ। दुबई में पाकिस्तान के युवक के साथ फेसबुक पर चैटिंग के दौरान पासपोर्ट बनने के बाद घर से गायब हुई शिक्षिका दुबई में है। शिक्षिका के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी बेटी की वापसी की गुहार पुलिस अफसरों से की है। इसके अलावा यह मामला सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में उठाया था। यह पक्का होने पर कि युवती दुबई में ही है, एसएसपी अजय साहनी ने पाकिस्तान दूतावास को पत्र भेजकर आरोपी युवक नदीम का ब्योरा मांगा है।

यह भी पढ़ेंः शादी में पहले हुआ डांस पर झगड़ा, फिर जयमाला टूटने पर भिड़ गए वर-वधू के परिजन, कई घायल

कंकरखेड़ा क्षेत्र की निवासी शिक्षिका फेसबुक पर दुबई में रहने वाले पाकिस्तान के युवक से चैटिंग करती थी। वह सात नवंबर को अपना पासपोर्ट लेकर घर से लापता चल रही है। पुलिस की जांच में अभी तक यह सामने आया है कि वह इस दुबई में है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह स्वेच्छा से गई या आरोपी युवक नदीम ने उसे बहकाया। इस मामले में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ेंः महिला डॉक्टर का फर्जी एकाउंट बनाकर की अश्लीलता, पीडि़ता ने पुलिस अफसरों से लगाई गुहार

शिक्षिका के लापता होने के बाद से पुलिस जांच के साथ पत्राचार करके भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी की ओर से पाकिस्तान दूतावास को पत्र लिखकर आरोपी युवक का ब्योरा मांगा गया है तो यूएई दूतावास ने शिक्षिका से संपर्क के लिए विदेश मंत्रालय को पत्राचार किया है। इससे उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में शिक्षिका के बयान दर्ज हो सकते हैं। अगर शिक्षिका ने बहकावे में आने की बात कही तो उसे वापस लाया जाएगा। यदि उसने स्वेच्छा से रहने की बात कही तो उसे वापस नहीं लाया जा सकता। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि पूरे मामले पर हम नजर रखे हुए हैं और जल्दी ही इस मामले को साॅल्व कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश