3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में पहले हुआ डांस पर झगड़ा, फिर जयमाला टूटने पर भिड़ गए वर-वधू के परिजन, कई घायल

Highlights डीजे पर डांस को लेकर हुआ था पहले विवाद स्टेज पर खेल रहे बच्चे ने तोड़ दी जयमाला दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लिया गया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Nov 2019, 4:27 PM IST

meerut

मेरठ। एक शादी में वर-वधू के परिजन दो बार भिड़ गए। यह भिड़ंत ऐसी हुई कि दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से कई युवकों को हिरासत में लिया। काफी देर बाद थाने में समझौता की बात चली। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही शादी हो सकी।

यह भी पढ़ेंः प्रमुख सचिव ने अफसरों से दो टूक कहा- अपराध और अपराधियों पर लगाएं अंकुश, देखें वीडियो

पुलिस के अनुसार नई बस्ती लल्लापुरा निवासी युवक की शादी किशनपुरा निवासी युवती के साथ शादी तय हुई थी। शुक्रवार की रात बारात बागपत रोड स्थित हरिमंडप में पहुंची। रात को पहले डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के लोग भिड़ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। किसी तरह दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मिलकर मामला शांत किया। इसके बाद स्टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान स्टेज पर खेल रहे बच्चे से वरमाला टूट गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान जिसके हाथ में जो आया, वह उसी से दूसरे पर वार करने लगा। शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। मारपीट के दौरान वर-वधू पक्ष के कई लोग घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई युवकों को हिरासत में ले लिया। इस अफरातफरी में शादी भी रुक गई।

यह भी पढ़ेंः महिला डॉक्टर का फर्जी एकाउंट बनाकर की अश्लीलता, पीडि़ता ने पुलिस अफसरों से लगाई गुहार

इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया और हिरासत में पकड़े गए युवकों को परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि डांस और जयमाला टूटने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद पकड़े गए युवकों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शादी भी हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश