23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला डॉक्टर का फर्जी एकाउंट बनाकर की अश्लीलता, पीडि़ता ने पुलिस अफसरों से लगाई गुहार

Highlights 'जस्ट डायल' पर एकाउंट बनाकर कर रहे परेशान महिला डॉक्टर का आयुर्वेदिक चिकित्सकों पर आरोप एसएसपी ने साइबर सेल टीम को सौंपी जांच
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। महिला डॉक्टर का 'जस्ट डायल' पर फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लीलता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्सोलोजिस्ट दर्शाकर महिला डॉक्टर का नंबर और घर के फोटो भी अपलोड कर दिए गए। इसके बाद महिला के मोबाइल पर अश्लील फोन आने लगे। महिला डॉक्टर ने इस मामले में पुलिस अफसरों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ेंः प्रमुख सचिव ने अफसरों से दो टूक कहा- अपराध और अपराधियों पर लगाएं अंकुश, देखें वीडियो

महिला डाक्टर एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी के रूप में जुलाई में तैनाती हुई थी। महिला का आरोप है कि तभी से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात दो डाक्टर उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ दिन तक दोनों ने घर तक उसका पीछा किया। पीडि़ता का आरोप है कि दोनों डॉक्टरों का विरोध करने पर उन्होंने 'जस्ट डायल' में फर्जी एकाउंट बना दिया और उसे सेक्सोलोजिस्ट बताते हुए महिला डॉक्टर का मोबाइल नंबर और घर के फोटो भी अपलोड कर दिए। इसके बाद महिला डॉक्टर के पास अश्लील काल आने शुरू हो गए।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: यहां की फिर हुई हवा खराब, अगले 48 घंटों में मिलने जा रही राहत

महिला ने इस मामले में दोनों डाक्टरों की विभागीय शिकायत की तो उन्होंने फिर अश्लीलता की। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। अब महिला डॉक्टर ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी से की है। एसएसपी अजय साहनी ने साइबर सेल को आफिस में बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि महिला डॉक्टर कके मामले में साइबर सेल की टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग