युवक का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने अपने वकील के माध्यम से आरोपियों के विरुद्ध धारा 156(3) के तहत कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में कोतवाली में वकील और उसकी पत्नी के अलावा छंग्गा के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।