दरअसल, बागपत निवाड़ा चेक पोस्ट के पास यूपी हरियाणा को जोड़ता हरियाणा के पुल पर मुजफ्फरनगर के भोरा थाना क्षेत्र के भज्जू गांव का रहने वाला राजीव अपनी वैगनआर गाड़ी में पहुंचा। गाड़ी में अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर उसने अचानक ही पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यह देख पत्नी ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर यमुना में स्नान कर रहे लोगों ने राजीव को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद राजीव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।