1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के बाद शुरू होगा मलकपुर और रमाला शुगर मिल का पेराई सत्र, तैयारियां पूरी

मिल अधिकारियों का कहना है कि बरसात होने से गन्ने में रिकवरी घट गई है। जिससे मिल के पेराई सत्र को पीछे किया गया है। फिलहाल गन्ने की रिकवरी करीब आठ फीसदी आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Oct 2021, 3:43 PM IST

sugar_factory.jpg

बागपत. जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती के अनुसार जिले की दोनों चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में मलकपुर व रमाला शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए सभी तैयारियां काफी पहले हो चुकी थी। लेकिन बरसात के कारण अब विलंब हो रहा है। बरसात होने से गन्ने की रिकवरी कम हो गई है, जिसके चलते पेराई सत्र एक सप्ताह बाद शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Vegetable Prices Hike: टमाटर और प्याज की कीमतें आसमान पर, तेज हुई हरी सब्जियों की आवक

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिलों में पेराई सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले किसानों का इंडेंट जारी कर पक्की पर्ची जारी की जाएगी। इस बारें में सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रमाला में 6.78, बागपत में आठ फीसदी रिकवरी

जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती का कहना है कि बागपत शुगर मिल क्षेत्र में गन्ने की रिकवरी लगभग आठ फीसदी है। रमाला शुगर मिल के प्रबंधक डॉ. आरबी राम का कहना है कि बरसात होने से रिकवरी कम हो गई है। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गन्ने की रिकवरी 6.78 आई है। यह काफी कम है।

सवा लाख किसान करते हैं आपूर्ति

जिले के एक लाख 24 हजार 132 किसान बागपत के अतिरिक्त मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, गाजियाबाद की 12 मिलों पर गन्ने की सप्लाई करते हैं। नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है मगर अभी तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पाया है। जिले की तीन मिलों पर ही किसानों का लगभग चार सौ करोड़ रुपये बकाया हैं।

मिल गन्ना आपूर्ति देय भुगतान शेष

मलकपुर 148.84 47826.76 17777.05 30049.71

बागपत 52.14 16763.57 13164.24 3599.33

रमाला 96.99 31387.27 25544.68 5822.59

यह भी पढ़ें : weather update: 20 डिग्री के नीचे आया तापमान, ठंडी हवाओं ने पश्चिमी यूपी से लेकर एनसीआर को जकड़ा