1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के हमशक्ल हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, सफेद टी-शर्ट में पूरी की यात्रा

राहुल गांधी की तरह दिखने वाला एक शख्स भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। उसका नाम फैसल चौधरी है और वह कांग्रेस कार्यकर्ता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 6 Jan 2023, 9:11 AM IST

rahu.jpg

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश से निकलकर हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। यूपी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हमशक्ल फैसल चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए। वह बागपत में यात्रा के दौरान राहुल के साथ जुड़े।

कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं फैसल
फैसल चौधरी मेरठ कांग्रेस कमेटी में एक कार्यकर्ता हैं। यात्रा में दिलचस्प बात यह रही कि राहुल के हमशक्ल ने उन्हीं की तरह सादे सफेद टी-शर्ट में यात्रा पूरी की।

यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता फैसल चौधरी ने कहा, “जब लोग कहते हैं कि मैं राहुल गांधी की तरह दिखता हूं तो अच्छा लगता है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि मैं एक कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इसी कारण बहुत से लोग साथ में फोटो खिंचवाते हैं और वीडियो भी बनवाते हैं।”

यह भी पढ़ें-डॉक्टर ने जिस महिला को बताया मृत, अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, चाय पीकर दोबारा मरी

“यात्रा नफरत के खिलाफ है” फैसल
फैसल ने मीडिया से बताया, “मैं 4 जनवरी और फिर 5 जनवरी 2023 को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुआ। इस यात्रा से लोगों में अच्छा मैसेज जाएगा। ये नफरत के खिलाफ है। इसमें बेरोजगारी, किसानों का मुद्दा भी उठाया जा रहा है, जो काफी अच्छी बात है।”