
अपनी व्यथा बताती पीड़ित महिला।
बड़ौत में डिलीवरी के दौरान एक निजी अस्पताल में महिला के पेट में तीन सेनेटरी पैड छोड़ दिए गए।
मामले की आपबीती सुनाती पीड़िता व उसके पति के अलग-अलग वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घर ले जाने पर बिगड़ी हालत
पीड़िता के पति संदीप ने बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को 25 जनवरी को बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दूसरे बेटे फिरोज की गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट से जमानत
जहां उसकी डिलीवरी कराई गई। दो दिन भर्ती करने के बाद छह दिनों की दवाई देते हुए महिला को डिस्चार्ज कर दिया।
घर जाने के बाद उसकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके दिखाने के लिए दोबारा हॉस्पिटल में लाया तो नर्सिंग स्टाफ ने चेकअप के बाद सब सामान्य बताते हुए तीन दिन की दवाई दे दी।
मेरठ में चेकअप के दौरान चला पता
इसके बाद उसकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उसने मेरठ के अस्पताल में अपनी पत्नी को भर्ती कराया।
चेकअप के बाद चिकित्सक ने बताया कि प्रसव के दौरान प्राइवेट-पार्ट में तीन सैनेटरी पैड छोड़ दिए, जिनसे अंदर इंफेक्शन फैल गया।
चिकित्सक ने तीनों सैनेटरी पैड़ बाहर निकाले, जिसके बाद उसकी पत्नी की हालत में धीरे-धीरे सुधार आया।
Published on:
16 Feb 2023, 6:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.