बागपत से सत्यपाल सिंह ने अगर जयंत चैधरी को हराया है तो मुजफफरनगर से संजीव बालियान ने बागपत से भागकर मुजफफरनगर सीट से चुनाव लड़ने वाले अजित सिंह को शिकस्त दी है, हालाकि उनकी जीत इतनी आसान नहीं थी। दोनों ही सीटों पर राजनीति के धुरेंद्र अजीत सिंह व बेटे जयंत चैधरी ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन मोदी लहर के सामने सब पस्त हो गये। जिसका फायदा सत्यपाल सिंह और संजीव बालियान को मिला।