27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों स्कूली बच्चों ने कहा- रोजाना करेंगे सफाई, नहीं करेंगे प्लास्टिक का इस्तेमाल

Highlights- बड़ौत स्थित केम्ब्रिज स्कूल स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम- 'पत्रिका' के 'स्वर्णिम भारत' अभियान के तहत करीब डेढ़ सौ बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ- सामूहिक रूप से बोले- रोजाना करेंगे सफाई, प्लास्टिक का कभी नहीं करेंगे इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Jan 2020, 11:36 AM IST

baghpat.jpg

गाजियाबाद. गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह पर 'पत्रिका' की ओर से 'स्वर्णिम भारत' अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आमजन से 70 घंटे यानी रोजाना साढ़े ग्यारह मिनट अपने-अपने गांव और शहरों में सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम करने का आह्वान किया जा रहा है, ताकि लोग अपने आसपास सफाई रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल भी बंद कर दें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।

अभियान की पहली कड़ी में #BeCleanGoGreen थीम पर लोगों से सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति पर काम करने के लिए लोगों का आह्वान किया जा रहा है। इस कड़ी में बागपत जिले के बड़ौत स्थित केम्ब्रिज स्कूल में करीब 150 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अपने आसपास सफाई रखने और प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने की शपथ ली। इस दौरान सभी ने प्रण किया कि वे अब रोजाना अपने आसपास सफाई रखेंगे और कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इसके साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।