
बागपत। बैंक से लोन दिलाने के बहाने बीच में मोटा कमीशन खाने व धोखाधड़ी करने वाले लोगों को बैंक ने किनारे कर दिया है। यही वजह है कि सीधा जरूरत मंद ग्रामीण और किसानों को मदद के रुप में लोन समेत स्कीम समझाने के लिए स्टॉल शुरू किया है। इसमें बैंक अधिकारी ग्रामीणों व किसानों को स्कीम समझाने के साथ ही लोन देने का काम करेंगे। इससे लोन के नाम पर लाखों रुपये खाने वाले बिचौलियों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारी लोगों को योजनाओ के प्रति भी जागरूककर रहे है। इसी के चलते जिले में बैंकों का मेला लगाया गया है।
दरअसल आपको बता दे की प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने ओर जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में बैंक द्वारा किसानों का क्रेडिट, किसान बीमा योजना व लोगों को होम लोन , वाहन लोन , मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना व अन्य लोन जनता का लोगों तक लाभ पहुंचे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। इसकी वजह लोगों को बिचौलियों की वजह से लाभ नही मिल पाना था। जिसके चलते ही अब सरकार के प्रयासों के बाद खुद बैंक ही लोगों के घर पर लोन देने के लिए पहुंच रहे है आज बागपत शहर के बसंत गार्डन में त्योहारों के रंग बैंकों के संग दो दिवसीय बैंक मेले का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के 24 बैंकों की 152 शाखाओं के स्टॉल लगाए गये है। इतना ही नही मेले में एक स्टॉल ऐसा भी लगाया गया है जिसमे आधार कार्ड बनाने की मशीन लगाई गई है। ताकि लोगों की समय से आधार कार्ड भी बनाये जाये।
Published on:
25 Oct 2019, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.