24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / महिला ने बेटों की बलि देने का किया प्रयास, घायलों को कराया गया एडमिट

महिला ने बेटों की बलि देने का किया प्रयास, घायलों को कराया गया एडमिट

बच्चों के साथ मारपीट करते समय कर रही थी देवी मां की पूजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 12:09 PM IST

hosp.png

बागपत। महिला अंधविश्वास में इस कदर डूबी कि अपने ऊपर शीतला माता देवी का सिर आना बताकर अपने दो मासूम बेटे को ही अधमरा कर दिया। उन्हें अर्धनग्न हालत में गली में घुमाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: यूपी के इस जिले में शुरू हुआ देश का पहला Open COVID-19 सैंपलिंग सेंटर

मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव का है। गांव की एक महिला ने अपने बच्चों को पीट रही थी। साथ ही यह महिला शीतला देवी माता की तस्वीर लेकर उसकी पूजा करने लगा रही थी। महिला अपने दो मासूम बेटों के पीछे पड़ी हुई है। उसने बेरहमी से बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। बच्चों के शरीर पर कई स्थान पर चाकू से काटकर जख्मी कर दिया।

बचाव में आई सास के साथ भी महिला ने मारपीट की। घर के कपड़े यमुना नदी पर फेंक दिए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला अपने साथ शीतला माता की तस्वीर भी ले गई वहां भी अंधविश्वास जैसी बातें करने लगी। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शिवसेना क्रांति के नेताओं का बयान— कोरोना फैलाना जमातियों की सोची समझी साजिश