7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: बहराइच जिले 668 सड़कों का 999.27 करोड़ से होगा नव निर्माण

Bahraich News: बहराइच जिले में राज्य सड़क निधि योजना से 668 सड़कों का 999.27 करोड़ की लागत से ग्रामीण जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 21 Jul 2025, 10:19 AM IST

Bahraich News

टूटी सड़क की सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

Bahraich News: बहराइच जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की जर्जर हालत से लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटे-फूटे रास्तों और गड्ढों से भरी सड़कों से गुजरना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। और समय की बर्बादी भी हो रही है। अब इस समस्या से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

Bahraich News: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत जिले की 668 ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण के लिए 999.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1011 किलोमीटर है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया है। इनमें वे सड़कें शामिल हैं। जो या तो पूरी तरह खस्ताहाल हैं। या अधूरी छोड़ दी गई थीं। लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी को सौंप दी। जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी। निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया है। कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाएगा, ताकि लंबे समय तक ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बहराइच जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों में भी गति आएगी।