1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: भारत- नेपाल सीमा आईसीपी में तैनात महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, दो के खिलाफ केस दर्ज

भारत- नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिससे हड़कंप मच गया है। मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bahraich News

भारत नेपाल सीमा फोटो

Bahraich News: बहराइच जिले के रुपईडीहा थाने की पुलिस ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Bahraich News: भारत- नेपाल सीमा पर स्थापित लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैनात महिला संविदा कर्मचारियों से छेड़छाड़ के मामले में विभाग के ही दो अधिकारियों पर केस दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। महिला आईपीसी में स्टोर कीपर के पद पर तैनात थी। आरोप है कि महिला के सीनियर अधिकारी उससे छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से किया था। लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ। यह प्रकरण बीते करीब 8 माह से चल रहा है। महिला की जब नहीं सुनी गई, तो उसने विभाग से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद फिर उसने एक बार पुलिस को तहरीर दी। लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। सभी तरफ से निराश होकर महिला कर्मी ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर आईपीसी में तैनात दो अधिकारियों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:Gonda News: डीएम ने इन 24 अधिकारियों पर की कार्रवाई, मचा हड़कंप देखें लिस्ट

प्रभारी निरीक्षक बोले- कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। कोर्ट के आदेश पर आईपीसी के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग