Bahraich News: पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले के फर्जी पोस्ट में हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व मंत्री सपा नेता यासर शाह को चेतावनी देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि वह भविष्य में सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री डालते समय विशेष सावधानी बरतें। यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने यासर शाह की याचिका पर पारित किया।