
Murder of farmer in Bahraich
बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी दहशत में है। दरअसल, काफी लंबे समय से चली आ रही आपस की रंजिस की आग में बुरी तरह झुलस रहे दबंग पड़ोसियों ने एक अधेड़ उम्र के किसान की हत्या कर उसकी लाश को पेड़ पर लटका दिया। बदमाशों ने इस काम को बखूबी अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी आस पास के लोगों को तब हुई, जब सुबह के वक्त लोग अपने खेत की तरफ जाने के लिये निकले। तभी आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी देशराज वर्मा नाम के किसान की लाश को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना थाना राम गांव क्षेत्र के मोहम्मद नगर गांव का है, जहां के रहने वाले मृतक देशराज वर्मा के पुत्र काशीराम वर्मा ने इस हत्याकांड में अपने पड़ोस के रहने वाले सहज राम, ईश्वर दीन व लल्लू पुत्रगण गिरधारी के साथ ही फूलमती नाम की एक महिला के शामिल होने का आरोप लगाया है।
आरोपियों को भागते हुए मृतक के बेटों ने देखा
पुलिस को दी गयी मामले की तहरीर में मृतक किसान के पुत्र काशीराम ने साफ तौर पर ये आरोप लगाया है कि उसके पिता घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने बीती रात उन्हें अगवाकर लाठियों से बुरी तरह जमकर पीटा, फिर लहूलुहान करने के बाद हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देकर जब आरोपी वापस आ रहे थे तो घटना स्थल की तरफ से आ रहे सभी आरोपियों को बतौर चश्मदीद मृतक के पुत्र काशीराम, नोमीराम, सोनू और मंशाराम ने देखने की बात बताई है।
पुलिस ने कहा, जल्द पकड़ेंगे आरोपियों को
आरोप लगाने वाले पीडि़त पक्ष के लोगों का कहना है कि गांव के रहने वाले दबंगों से काफी अर्से से रंजिस चली आ रही थी, जिन्होंने रास्ते के कांटे को हमेशा के लिये साफ करने के लिये देशराज वर्मा की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर घटना का स्वरूप बदलने का पूरा स्वांग रचा है। इस घटना कांड की गूंज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वहीं, घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। गांव के बीच संदिग्ध हालात में आम के पेड़ पर लटकी लाश की भनक पाकर मौके पर पहुंची थाना राम गांव की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मर्चरी हाऊस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड का वह जल्द खुलासा कर देग
Published on:
18 Nov 2017, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.