5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

News Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

News Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Nov 2017, 10:30 AM IST

फर्रुखाबाद। नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि कहा कि कभी-कभी चोट का असर देर से पता चलता है। नोटबंदी और जीएसटी का असर निकाय चुनाव में दिखेगा। जीएसटी से व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- सलमान खुर्शीद ने सीएम-पीएम पर छोड़े व्यंग्य बाण, किए पांच बड़े जुबानी हमले

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक से लापता हुई बीए की छात्रा के पिता ने एक सिपाही पर जबरन बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। अलीगंज थाने में सिपाही के खिलाफ तरीर भी दी है। छात्रा के पिता का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही थाना अलीगंज में सिपाही पर शक होने की सूचना दी थी लेकिन मामला पुलिसकर्मी से जुड़ा होने के कारण कोतवाली अलीगंज प्रभारी ने उस मामले को गम्भीरता नहीं लिया। अब एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्दोश के बाद पुलिस ने पीड़त पिता की तहरीर पर सिपाही रामकेशव यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- ATM पर तैनात सिपाही ने व्यापारी की बेटी को फंसाया, SSP ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश

मेरठ। निकाय चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वेस्‍ट यूपी के तीन शहरों में सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मेरठ के साथ-साथ मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद में भी होंगे। सुबह 11 बजे आर्इजीआर्इ एयरपोर्ट नर्इ दिल्ली से हेलीकाॅप्टर द्वारा वो मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे आैर 11.45 पर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। जनसभा स्थल पर ही हेलीपैड बनाया गया है। यहां बारह से एक बजे तक उनकी जनसभा होगी। दोपहर 1.10 पर मुख्यमंत्री मेरठ के लिए प्रस्थान करेंंगे। यहां 1.40 पर वह जनसभा स्थल दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे आैर 1.50 से 2.50 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री गाजियाबाद में जनसभा स्थल रामलीला मैदान घंटाघर के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां 3.40 से शाम पांच बजे तक उनकी जनसभा हाेगी। मुख्यमंत्री यहां 5.10 पर दिल्ली यूपी सदन के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- निकाय चुनाव: आज वेस्‍ट यूपी में सीएम योगी मांगेंगे वोट, यह है उनका कार्यक्रम

बस्ती। निकाय चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी लगातार पूर्वांचल के जिलों में सम्मेलन कर रहे हैं। बस्ती में सपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल मे बीजेपी की केन्द्र सरकार दैवीय आपदा राहत का पैसा भी नही देती थी, जिस वजह से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकर के बजट से चार हजार करोड़ का बजट किसानों में बांटा। उन्होंने कहा कि बीजेपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानो की समस्या के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिये राम मंदिर का राग अलापना शुरु कर देती है, जिसका उदाहरण दो दिनों से अयोध्या राम मंदिर को लेकर चल रही बयानबाजी है।


पूरी खबर के लिए क्लिक करें- राम मंदिर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बयान, कहा- हमने कभी विरोध नहीं किया

मिर्ज़ापुर। राम मंदिर मुद्दे को लेकर जारी बहस के बीच पहली बार भाजपा की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। ये बयान किसी और ने नहीं ल्कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने दिया है। उन्होने पत्रिका से बातचीच में श्री श्री रविशंकर के प्रयास पर भी खुलकर जवाब दिया। जबकि गुरूवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री श्री के प्रायसों पर देरी की बात कही थी। राम मंदिर और श्री श्री रविशंकर पर सीएम योगी के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान आया है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- राम मंदिर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

लखनऊ। लोकसभा 2014 और यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब किसी भी कीमत पर भाजपा को रोकने की रणनीति पर काम कर रही है। यही वजह है कि बसपा ने इस बार नगर निकाय चुनाव में भी अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारे हैं। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नगर निकाय चुनाव में भाजपा को पटकनी देने के लिए जी जान से जुट जाएं और पार्टी प्रत्याशियों को जिताएं।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- मायावती का बड़ा बयान, बसपा में नेतृत्व की कमी..., पार्टी में आया उबाल

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 (UP TET - 2017) को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 15 अक्टूबर को कराइ गई शिक्षक पात्रता परीक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्नों को एनसीटीई से जारी पाठ्यक्रम के विपरीत बताया है। उत्तरकुंजी जारी होने पर अभ्यर्थी ने नौ प्रश्नो पर साक्ष्योें सहित आपत्ति दर्ज कराइ लेकिन प्राधिकारी कार्यालय ने मात्रा दो प्रश्नों को गलत माना है। अब इस मामले में अभ्यर्थीयों की ओर से बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- शिक्षा मित्रों के लिए बहुत बुरी खबर, नहीं बन पाएंगे सहायक अध्यापक, फंस गया सभी का टीईटी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद तथा राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती ने भी आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा राम मंदिर मसले पर किए जा रहे प्रयास को झटका दिया है। वे अयोध्या मामले में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के मध्यस्थ की भूमिका को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि हमको अयोध्या मामले में श्री श्री रविशंकर का फार्मूला कतई मंजूर नहीं है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- ... तो इसलिए श्री श्री रविशंकर अयोध्या मामले में दिखा रहे रुचि, वेदांती ने किया चौकाने वाला बड़ा खुलासा


लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर की मध्यस्थता की कोशिश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देकर श्रीश्री के प्रयासों का झटका दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर-मस्जिम विवाद सुलझाने के लिए अब बातचीत में देर हो चुकी है। एक टीवी चैनल से चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुधवार को श्री श्री रविशंकर से मुलाकात के दौरान राम मंदिर के मसले पर विस्तार से कोई बातचीत नहीं हुई। उनसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात हुई है।


पूरी खबर के लिए क्लिक करें- बड़ी खबर: श्री श्री रविशंकर के प्रयास को सीएम योगी का झटका, कहा- अब बातचीत से नहीं सुलझेगा मसला

नोएडा। आयकर विभाग के निशाने पर आए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश्वर सिंह यादव की मुसीबत जल्द ही बढ़ने वाली है, क्योंकि उनकी दर्जन भर कंपनियों के डेढ़ दर्जन डायरेक्टरों के जल्द ही लॉकरों को खोला जाना है। जिससे राजेश्वर सिंह यादव की अकूत संपत्तियों व दौलत के सारे राज बाहर आएंगे।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें- कालेधन के कुबेर राजेश्वर यादव के रिश्तेदारों पर IT कसेगा शिकंजा, खातों की होगी जांच

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश