30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव में बलवाइयों से निपटने पुलिस ने की तैयारी, कुछ गड़बड़ की तो…

दंगाइयों से निपटने की कार्रवाई के साथ ही आंशू गैस, मिर्ची बम, रबर बुलेट के साथ ही फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर करने का रिहर्सल भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 6 Nov 2017, 8:32 PM IST

Bahraich Police

Bahraich Police

बहराइच. बहराइच में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को भांपते हुए पुलिस टीम चुनाव के दौरान खुराफाती किश्म के अराजक तत्वों व बलवाइयों पर शिकंजा कसने के लिये अपनी तरफ से पूरी तैयारी के साथ जुट गया है। आप को बता दें की बहराइच जिले की सदर नगर पालिका सीट के साथ ही नान पारा एरिसिया और जरवल इलाके में नगर निकाय का चुनाव होना है, जिसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रसाशन के साथ ही जनपद का सारा पुलिस महकमा पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गया है।

22 थानों के अफसर रहे मौजूद

जनपद के एसपी जुगुल किशोर ने जिले के 22 थानों पर तैनात सभी अफसरों को अपनी पूरी टीम के साथ जिले की पुलिस लाइन ग्राउंड में बुलवाकर बलवा ड्रिल का रिहर्सल टेस्ट लिया, जिसमें पुलिस महकमे में तैनात तमाम वरिष्ठ अफसरों ने थानों पर तैनात थानाध्यक्षों की अचानक दंगा, बवाल जैसी आकस्मिक घटनाओं के दौरान अराजकतत्वों और उपद्रवियों से भरे भीड़ में निपटने की कार्रवाई का डमी रिहर्सल टेस्ट लिया। इस दौरान पुलिस टीम ने दंगाइयों से निपटने की कार्रवाई के साथ ही आंशू गैस, मिर्ची बम, रबर बुलेट के साथ ही फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर करने का रिहर्सल भी किया।

शस्त्र के इस्तेमाल कैसे करें एसपी ने बताया

बहराइच के पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मैदान में जनपद के समस्त थानाध्यक्षों द्वारा उपद्रवियों से मोर्चा लेने की कार्रवाई का रिहर्सल किया गया। एण्टी डेमोस्ट्रेशन ड्रिल का रिहर्सल टेस्ट एसपी बहराइच जुगुल किशोर के नेतृत्व में कराया गया, जहां पर पुलिस महकमें के समस्त अफसरों एवं कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। इस दौरान मौके पर बलवा ड्रिल, एंटी डिमांशट्रेशन टेस्ट की कार्रवाई के दौरान समस्त पुलिस कर्मियों को गैस गन, एन्टी राइट गन के साथ ही शस्त्र के इस्तेमाल के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा बारीकी से समझाया गया। परेड ग्राउण्ड पर क्षेत्राधिकारी लाइंस सिद्धार्थ तोमर, क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज दिनेश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी रिसिया श्रेष्ठा ठाकुर, नानपारा सुरेंद्र कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी महसी केशकरन सिंह चौहान एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष के साथ पुलिस लाइन के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश