28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather : IMD का पूर्वानुमान, यूपी के 36 जिलों में अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश के साथ आंधी बिजली की चेतावनी

UP Weather : IMD ने नया अपडेट जारी किया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। एक बार फिर मई और जून जैसी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी आई है। यूपी के 36 जिलों में अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 26 Jul 2023, 4:33 PM IST

img-20230708-wa0001.jpg

UP Weather : IMD भारतीय मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए यूपी के 36 जिलों में अगले कुछ घंटों में घनघोर बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया है। बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

UP Weather : भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। पूरी यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार को दिन में निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। यूपी के 36 जिलों में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया गया है। बीते करीब एक सप्ताह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यूपी के अन्य स्थानों पर अगले कुछ घंटों में लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में जुलाई माह बीतने के कगार पर औसत से कम बारिश हुई है। फिर भी नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए। बाढ़ से लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। IMD ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय ले। जर्जर मकानों में ना रहे। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहे। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं।

UP Weather : इन जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी

पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, आगरा, एटा, अलीगढ़ मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, महोबा, झांसी, चित्रकूट कौशांबी संत रविदास नगर मिर्जापुर सुल्तानपुर बरेली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बनारस, बाराबंकी, लखनऊ, शामली, बुलंदशहर, बागपत सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया है।

UP Weather : तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना

रविवार को यूपी में सबसे अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग