23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनी डबल केस में जमीन ने उगला नोटों का भंडार, मटकों में भरकर गढ़ाए थे नोट, अबतक साढ़े 12 करोड़ बरामद

पैसे डबल करने को खेल का भांडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस ने इस मामले एक आरोपी के घर में जमीन में से लाखों रुपये बरामद किये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Nov 2022, 6:18 PM IST

News

मनी डबल केस में जमीन ने उगला नोटों का भंडार, मटकों में भरकर गढ़ाए थे नोट, अबतक साढ़े 12 करोड़ बरामद

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पैसे डबल करने को खेल का भांडाफोड़ हुआ है। यहां पुलिस ने इस मामले एक आरोपी के घर में जमीन में से लाखों रुपये बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने जमीन के अंदर 2 मटके गाड़कर रखे थे, जिसमें से पुलिस को 29 लाख रूपये से ज्यादा के नोट मिले हैं। वहीं, बताते चले कि, अब तक इस मामले में साढ़े 12 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि जब्त कर चुकी है। वहीं, इस मामले में अबतक डेढ़ दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ का कहना है कि, मनी डबल के इस खेल में विवेचना के दौरान लांजी के बोलेगांव में हीरालाल घरड़े के घर जमीन के अंदर से 2 मटके निकाले गए हैं। इन मटकों में 29 लाख रूपए से अधिक राशि छुपाकर रखी गई थी। उन्होंने निवेशकों के साथ ही एजेंटों से अपील की है कि, वो इस प्रकरण में शिकायत करने सामने आए और पुलिस का सहयोग करें, जिससे निवेशकों को न्यायालय के माध्यम से राशि लौटाई जा सके।

यह भी पढ़ें- अजीब परंपरा : मन्नत के नाम पर जान से खिलवाड़, बच्चे को पालने में डालकर पार कराई जाती है नदी


डेढ़ दर्जन आरोपियों से जब्त किये गए साढ़े 12 करोड़

आपको बता दें कि, बालाघाट जिल के लांजी और किरनापुर थाना इलाके में चंद महीनों के भीतर दी जाने वाली रकम डबल करने का झांसा देकर निवेशकों को ठगने और लूटने वाले बहुचर्चित डबल मनी मामले में कार्रवाई जारी है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दर्जनभर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे साढ़े 12 करोड़ रुपए जब्त किये जा चुके हैं। साथ ही, पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जेल में रहकर हत्या के आरोपी ने जीता था पंचायत चुनाव, अब पैरोल पर बाहर आकर जनपद अध्यक्ष ने ली बैठक


मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तक फैले थे मनी डबल के तार

मामला इतना गंभीर है कि, इसमें ED को भी छानबीन करनी पड़ रही है। 14-15 आरोपियों की फ़ाइल खोलकर नोटिस भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घोटाले से जुड़े कई और भी लोगों का ज़िक्र किया है। पुलिस ने मई के महीने में गोरखधंधे करने वाले गिरोह का खुलासा किया था, जिसमें अबतक मध्य प्रदेश के साथ साथ महाराष्ट्र में बैठकर भी काम करने वाले आरोपियों को दबोचा है। वहीं, अन्य संबंधितों को नोटिस भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।