
ग्रामीणों से बोले, यदि वे विकास चाहते हैं तो गांव आकर सरपंच का चुनाव लड़े
बालाघाट. नक्सली संपत और सुमन के गांव राशिमेटा में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा हुआ। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि नक्सली संपत और सुमन रास्ता भटक गए हैं। वे लोग को बहकाने का कार्य करते हैं। लेकिन बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि यदि वे चाहे तो आप लोगों के सामने आकर सरेंडर कर दें तो मैं वादा करता हूं कि उनको खरोंच तक नहीं आने दूंगा।
कहा कि यदि वे गांव का वास्तविक विकास चाहते है तो सरपंच का चुनाव लड़े और विकास का रास्ता अपनाए। मप्र की आत्मसमर्पण नीति.2023 में कई तरह के प्रावधान किए गए हैं, जो आत्मसमर्पण करेंगे उनको कई व्यवस्थाएं और सुविधाएं दी जाएगी। वास्तविक अर्थों में नक्सली आपका भला चाहते है तो विकास से जुड़े।
उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है। बदलते समय में आपके क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। अब आप लोग अपने घर से रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात कर रहे हैं। गांव तक सड़क पहुंची है। शासन और प्रशासन आपकी सुरक्षा के साथ विकास करना चाहती है। यह गांव आप लोगों का है। जमीन आपकी है, आपको जो करना है वह करें।
राशिमेटा में वन पट्टों पर कलेक्टर का सरपंचों से संवाद
बालाघाट. मप्र शासन की आत्मसमर्पण और विकास नीति को लेकर ग्राम राशि मेटा में आयोजित शिविर में कलेक्टर मृणाल मीना ने वन पट्टो के संबंध में सरपंचों से संवाद किए। शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण नियमानुसार कराए जाने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर ने कहा कि वन पट्टे जो पात्र होगा उसको दिया जाएगा। सचिवए वन विभाग और जनपद पंचायत को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि जो भी वन पट्टों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उसे वन मित्र पोर्टल पर दर्ज कराए। जिनके आवेदन में कोई दस्तावेज नहीं है तो उसे पूर्ण कराने की जिम्मेदारी भी सचिव व अन्य की होगी। उन्होंने सोनगुड्डा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर कराने के निर्देश दिए।
कहा कि प्रशासन आपके पास आपकी समस्याओं को जानने समझने के लिए पहुंचा है। आप सबने जो शिकायतें प्रशासन के संज्ञान में लाई है। उन सभी शिकायतों को दूर करना ही हमारा लक्ष्य है। आप सभी की समस्याओं का निराकरण हमारा दायित्व है। सभी योजनाओं में सेच्युरेशन लाना है। इस सेच्युरेशन में सभी लाभांवित होंगे। कलेक्टर ने राशिमेटा में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का डेटा भी रखा। शिविर में दुल्हापुर, डाबरी, दड़कसा, सोनगुड्डा, अडोरी, धुनधुनवार्धा, घुम्मुर के लगभग 400 हितग्राही शामिल हुए। आईजी संजय कुमार, एसडीएम बैहर अर्पित गुप्ता, सहायक कलेक्टर आकाश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों अधिकारी मौजूद रहे।
आज वितरण होगा कोदो-कुटकी का बीज
सरपंच ने कलेक्टर से कहा कि ग्राम में कोदो-कुटकी का बीज प्राप्त नहीं हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग के एसएडीओ से वितरण के जानकारी ली। इसके बाद कृषि उप संचालक से बात कर कहा कि शनिवार को गांव में बीज का वितरण कराने के निर्देश दिए।
शिविर में इनको मिला लाभ
सिक्लिंग 86, मलेरिया टेस्ट 100, ओपीडी 262, चेस्ट एक्सरे 19, आंखो की जांच 20, टीबी स्क्रीनिंग 74, टीबी मरीजों के लिए पोषण कीट वितरण दो। स्क्रीनिंग 10, पीएम जनमन एमएमयू 25, आभा कार्ड 36, हीमोग्लोबिन टेस्ट 25, सिकलसेल टेस्ट 22, सुगर टेस्ट चार। आधार अपडेशन 52, पीएम पीवाय 20, आयुष्मान कार्ड 24, पीएम जेजेवाय 05, पीएम जेएसवाय 10, पीएम मातृवंदना एक। लाड़ली लक्ष्मी एक, सुकन्या समृद्धि योजना एक, पेंशन स्वीकृति आठ, समग्र परिवार विभाजन 19, राशन पर्ची 120, जाति प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदन 145, बीपीएल के लिए प्राप्त आवेदन 137, विवाहध्मृत्युध्जन्म पंजीयन 38, वन अधिकार पट्टे के लिए 31 आवेदन 31 प्राप्त हुए। आहार अनुदान के लिए 39 आवेदन प्राप्त हुए। समग्र ई.केवायसी पांच।
Updated on:
20 Jun 2025 09:09 pm
Published on:
20 Jun 2025 09:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
