मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर के व्यस्ततम इलाके में एक सिरफिरे युवक ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत युवक ने व्यस्ततम चौक पर अर्द्धनग्न हालत में प्रतिमा पर चढ़ गया और जमकर जमकर हंगामा करने लगा। घटना के दौरान मार्ग से गुजरने वालों युवक को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। पहले तो स्थानीय लोगों ने युवक को रोकने का प्रयास किया, जिसपर सिरफिरे शख्स ने लोगों के साथ ही मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवक प्रतिमा से कूदकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके कड़ी मशक्कत के बाद युवक को दबोच लिया।