6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती बांधती थीं राखी, रसड़ा से लगातार 3 बार बने थे विधायक

MLA Umashankar Singh passed away। Ballia MLA passed away। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है।
2 min read
Google source verification
Ballia MLA

फाइल फोटो

BSP MLA passed away: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक थे। उमाशंकर सिंह के निधन की खबर के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उमाशंकर सिंह को भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधती थीं।

साधारण परिवार में हुआ था जन्म

यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा से विधायक थे और नगर ब्लॉक के खानवर गांव के रहने वाले थे। उमाशंकर सिंह का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। यहां तक कि शिक्षा भी उन्होंने सरकारी स्कूल से ग्रहण की थी। छात्र संघ से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने के बाद पूर्वांचल में उनका बड़ा नाम हो गया और वह बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी बन गए। साल 2000 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और जिला पंचायत अध्यक्ष पर पद पर कब्जा जमा लिया।

उमाशंकर सिंह तीन बार से रसड़ा विधानसभा से विधायक बने। पहली बार 2012 में बसपा के टिकट पर वह विधायक चुने गए। इसके बाद 2017 और 2022 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की। 2022 में बसपा का पूरे प्रदेश से सुपड़ा साफ हो गया था, लेकिन उमाशंकर सिंह इकलौते ऐसे शख्स थे, जिन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता और वह विधायक बने।

मायावती ने किया पोस्ट

उमाशंकर सिंह के निधन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बसपा के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह का आज शाम लंबी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार तथा उनके चाहने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना है।

अखिलेश यादव ने जताया दुख

वहीं उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक जताया हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक श्री उमाशंकर जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग