मीडिया से बातचीत के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर के कार्यक्रम को सरकारी बता डाला। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम के लिये सरकार जाने, मेरा सरकारी कार्यक्रम में क्या काम। वहां भासपा का कोई नेता क्यों मिलेगा, बीजेपी नेता जरूर मिले होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि सरकारी कार्यक्रम में बुलाया जाता तो वो जरूर जाते। पर उन्हें बुलाया गया या आमंत्रण दिया गया, इस सवाल के जवाब में उन्होंने इनकार में सिर हिलाते हुए कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं। आप पार्टी के अध्यक्ष हैं और आपको जानकारी नहीं, इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर जानकारी होती तो कार्यक्रम में जरूर गया होता।