14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया में BJP नेता समेत तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, बड़े भाई की भी हुई थी हत्या

यूपी के बलिया में बीजेपी नेता व पत्नी की हत्या का प्रयास, एक राहगीर को भी लगी गोली।

2 min read
Google source verification
Firing

फायरिंग

बलिया. यूपी के बलिया जिले में भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत चिंताजनक होने पर तीनों को बनारस के लिये रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिल4ते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें

यूपी के इस कद्दावर मंत्री को BJP इलाहाबाद से दे सकती है लोकसभा टिकट, सियासी गलियारों में मचा हड़कम्प

बताया गया है कि पड़री गांव निवासी BJP नेता मुरलीवर्मा (32 वर्ष) अपनी शिक्षक पत्नी प्रियंका देवी (29 वर्ष) को बाइक पर लेकर मऊ जिले के अहिरूपुर ले जा रहे थे। अभी वह अपनी बाइक से बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में मऊ जिले की सीमा पर हाहा नाला पुल के पास पहुंचे थे। वहां अचानक असलहे से लैस मदमाशों ने उन लोगों का रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इसके पहले ही उन पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दिया। इस फायरिंग में अजीत यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम सोनाडीह भी घायल हो गए। हमले के बाद बदमाश एक बाइक लूटकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें

बाहुबली अतीक अहमद का कथित ऑडियो वायरल, सपा नेता को दीं गालियां, मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी और मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए। तत्काल तीनों को सरकारी अस्पताल बेल्थरा रोड ले जाया गया। वहां उनका इलाज शुरू हुआ पर स्थिति गंभीर होने पर तनों का बनारसके लिये रेफर कर दिया गया। बतादें कि मुरली के बड़े भाई प्रेम चन्द्र वर्मा की भी 2 मार्च 2012 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में दुर्दांत अपराधी रामाश्रय यादव और जमालुद्दीन का नाम सामने आया था।
By Amit Kumar

इसे भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने बसपा के बागी नेता को बुलाकर दिया बड़ा पद, गर्मायी सियासत, जानिये कया हे पूरा मामला