14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी पार्टी ने बसपा के बागी नेता को बुलाकर दिया बड़ा पद, गर्मायी सियासत

2019 लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी विस्तार के लिये समाजवादी पार्टी लगातार बसपा के बागी नेताओं को पार्टी में दे रही जगह, अहम पदों से भी नवाज रही है।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav and Mayawati

अखिलेश यादव और मायावती

इलाहाबाद. बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुकाबले के लिये एक साथ आने की तैयारी कर रही है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में इसका सफल ट्रायल भी किया जा चुका है। बावजूद अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। एक तरफ ऐलान का इन्तेजार हो रहा है तो दूसरी ओर आए दिन कोई न कोई ऐसा सियासी कदम दोनों पार्टियां उठा रही हैं जिससे यह गठबंधन के भविष्य और उसके बनने पर खुद ब खुद शक हो जाता है। इस बार समाजवादी पार्टी की ओर से ऐसा काम किया गया है जो बसपा को खराब लग सकता है। सपा ने बसपा के बागी नेता को बड़ा पद दे दिया है। यह बात बसपा और सुप्रीमो मायावती को खराब भी लग सकती है। वह भी तब जब बसपा खुद पुराने नेताओं की घर वापसी कर रही है ऐसे समय में सपा अपनी पार्टी के विस्तार के लिये बसपा के नेताओं को ही पार्टी में शामिल कर बड़ा पद दे रही है।


समाजवादी पार्टी आगामी संसदीय चुनाव से पहले अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है, जिसके लिए खास तौर पर टीम अखिलेश को तवज्जो दी जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक बार फिर जिले की कमान कृष्ण मूर्ति सिंह यादव को सौपी है। पर सियासी हलकों में चर्चा उनके उस पदाधिकारी को लेकर है जो बसपा का बागी नेता है और उसे सपा ने बड़ा पद दे दिया है। बसपा के उस बागी नेता का नाम है दूधनाथ पटेल और सपा ने उनहें महासचिव पद पर नामित किया है। जिला इकाई के साथ ही सपा के फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है। सपा के जिला मिडिया प्रभारी दान बहादुर ने बताया की राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति से जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।


सपा नेतृत्व के बेहद ख़ास माने जाने वाले कृष्णमूर्ति सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें की कृष्णमूर्ति यादव इलाहाबाद विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे है। सपा में चाचा बनाम भतीजे की लड़ाई के दौरान अपनी पूरी टीम के साथ अखिलेश यादव के समर्थन में कई दिनों तक डटे रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर वफादारी का इनाम दिया है। वहीं कार्यकारिणी में बसपा के बागी नेता को कार्यकारणी में स्थान देकर एक सन्देश भी दिया है। बता दें की दूधनाथ पटेल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज के साथ बसपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था।


सपा नेतृत्व ने दूधनाथ पटेल को महासचिव पद पर नामित किया है। दूधनाथ पटेल चार बार लगातार जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। साथ बसपा के पूर्व जिला महासचिव सहित अलग अलग पदों पर काम कर चुके हैं। नई जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर इन्द्रनाथ मिश्र, मेराज आरिफ, विनय कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह यादव को नामित किया गया है। जिला सचिव सहित 47 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है।

साथ ही सपा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है। जिसमें महिला सभा की अध्यक्ष संतोष सक्सेना, अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सुशील यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, व्यापार सभा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिक्षक सभा के जितेन्द्र बहादुर पटेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के त्रिभुवन नाथ यादव, मजूदर सभा के इन्द्रेश पुष्कर को नामित किया गया है।
By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग