12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking : समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, मंहगाई को लेकर कर रहीं थीं प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई।

2 min read
Google source verification
up police resort to lathi charge on samajwadi party women workers

Big Breaking : समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, मंहगाई को लेकर कर रहीं थीं प्रदर्शन

लखनऊ. राजधानी के हजरतगंज चौराहे और गांधी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई, कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। राजधानी में विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस द्वारा हुई इस लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल से हुए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

महंगाई, कानून व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता महंगाई, कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दे को लेकर राजभवन घेरने जा रही थीं। ये सभी महिला कार्यकर्ता महिलाओं पर अत्याचार, पेट्रोल-डीजल, LPG के दाम बढ़ने पर हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाने का पूरा प्रयास कर रही थी लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुईं। इसी दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में जोरदार युद्ध छिड़ गया और इसके बाद यहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब पुलिस भीड़ पर काबू नहीं पा सकी तो लाठियां बरसाना शुरू कर दिया जिससे कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

करने जा रही थी विधानसभा का घेराव

बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रही समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। जिसके चलते महिलाओं का प्रदर्शन और उग्र हो गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर एक ही बात पर अड़े रहे। जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। इसके चलते सपा कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने जाने लगे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो वह पुलिस से ही भिड़ गए। इसके चलते पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया।

आधा दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ता घायल

लाठीचार्ज में सपा की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह और सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा सहित करीब आधा दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रदर्शनकारी लीलावती, सुरैया सिद्दीकी ने बताया की महिलाओं की पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटाई की है। लाठीचार्ज होते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर इनके ऊपर बल का पूरा प्रयोग किया। इसके बाद स्थिति में नियंत्रण हो पाई। फिलहाल पुलिस सपाइयों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है।

दर्जनों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद हुए लाठीचार्ज में कई लोग के सिर फूट गए। जबकि दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमार्ग पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस वालों ने सपाइयों पर लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल भी रहा। हंगामे और लाठीचार्ज के चलते हजरतगंज में यातायात भी प्रभावित हुआ। लाठीचार्ज के चलते आधा दर्जन कार्यकर्ताओ को चोटें आई है जिसके चलते घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया है।