Chhattisgarh News: बलौदा। बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही और गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, झपेली निवासी सीताराम कश्यप 55 वर्ष एक गरीब किसान है। 20 जून को उसके पेट में दर्द होने पर आधी रात को सीएचसी बलौदा लाया गया।