6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balod News: जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने घर में घुसकर लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान, गिरफ्तार

CG News: बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक महिला के घर पर उसके ही रिश्तेदारों ने आग लगा दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

2 min read
Google source verification
Balod News: जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने घर में घुसकर लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान, गिरफ्तार

Balod News: बालोद जिले में घर जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपियों को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (3), 324 (4), 326(जी) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना 26 फरवरी की है। मनीष बाघ व भूतेश बाघ घर व जमीन को लेकर प्रार्थिया ममता भुआर्य पति राजकुमार भुआर्य निवासी वार्ड-27 गुरु घासीदास वार्ड से विवाद करने लगे। इस संबंध में शिकायत करने प्रार्थिया ममता भुआर्य अपने पति के साथ थाने गई थी। थाने से घर जाते समय रास्ते में पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि तुम्हारी बुआ के लड़के मनीष बाघ व भूतेश बाघ ने तुम्हारे घर के अंदर घुसकर आग लगा दी है।

प्रार्थिया के पहुंचने पर घर से धुआं निकल रहा था। उसी समय भूतेश बाघ (36) व मनीष बाघ (34) ने कहा कि आग हमने लगाई है, जो करना है कर लो। इसके बाद वे अपने घर की तरफ चले गए।

यह भी पढ़े: Fire In Shop: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें VIDEO

पड़ोसियों की मदद से बुझाई आग

प्रार्थी ने पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाई। आग से एलईडी टीवी, दीवान, सोफा सेट, पलंग गद्दा, सिलाई मशीन, दीवार घड़ी, बिजली बोर्ड, वायर एवं अन्य घरेलू सामान एवं मजदूरी की नगदी रकम 20000 रुपए, प्लास्टिक टी टेबल, कुर्सी, स्टूल, होम थिएटर, इंडेक्शन चूल्हा, आलमारी में लगे आईना कांच, सीलिंग फेन जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

आरोपियों ने आग लगाना स्वीकार किया

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा ने टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।