2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के 3 साल बाद आया बैंक कर्ज का नोटिस

पति की मौत के 3 साल बाद ग्रामीण बैंक से कर्ज पटाने का नोटिस मिलने पर महिला जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ और अपर कलक्टर के सामने रो पड़ी।

2 min read
Google source verification
bank lone

बालोद . मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में एक महिला जब जिला पंचायत सीईओ और अपर कलक्टर के सामने रो पड़ी तो पूरा जनदर्शन कक्ष ही शांत हो गया। महिला ने ग्रामीण बैंक से मिले कर्ज का नोटिस देख कर जोर जोर से रोते हुए अधिकारियों के सामने कहा वह इस नोटिस के बारे में नहीं जानती। उसे इस नोटिस के बारे में जानकारी ही नहीं है और बैंक के अधिकारी बैंक से लिए कर्ज को चुकाने दबाव डाल रहे है। प्रताडि़त भी कर रहे हैं।

बैंक ने कहा-चार साल पहले लिया था कर्ज
जानकारी के मुताबिक ग्राम जामगांव (बी) की सोनिया बाई पति सोहन लाल उम्र 46 के पति सोहन लाल ने तीन-चार साल पहले ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया, लेकिन इसकी जानकारी उसे नहीं है। तीन साल पहले उसकी मौत हो गई और अब बैंक के अधिकारी पत्नी से लिए कर्ज को वसूलना चाह रहा है।

मैं गरीब हूं कर्ज के बारे में नहीं है पता
सोनिया बाई ने बताया कि उसके पति ने कर्ज निकाले होंगे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अचानक ग्रामीण बैंक करहीभदर के अधिकारी ने उसके पास 13612 रुपए का नोटिस भेज दिया। बैंक वाले डांट फटकार भी लगाने लगे बैंक का नोटिस है। सोनिया बाई ने कहा उसने किसी से मांग कर होली के कुछ दिन पहले ही बैंक में 8 हजार रुपए जमा करवाया है, अब फिर नोटिस भेज दिया। महिला के इस आवेदन पर अपर कलक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले की जांच करने की बात कही है।

जब पति बीमार थे तब क्यों नहीं दिया नोटिस
सोनिया ने बैंक अधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप लगाया और बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन साल पहले उसके पति बीमार थे उस समय क्यों बैंक ने नोटिस नहीं दिया। अचानक बैंक का नोटिस और फिर प्रताडि़त करते हुए रुपए वसूल रहे हैं। पहले बता देते कि उनके पति ने कर्ज लिया है, उसे पटाना है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ नहीं है कहां से पैसे पटाएं। हालांकि इस मामले पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।