4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर बच्चों की लड़ाई बनी जानलेवा, देवरानी से झगड़े के बाद जेठानी ने उठाया ये खौफनाक कदम, हालत गंभीर

Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:50 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: बालोद अर्जुंदा थाना अंतर्गत ग्राम कुरदी में देवरानी और जेठानी के बीच पहले जमकर विवाद हुआ। विवाद होने के बाद जेठानी डुमेश्वरी ने दुकान से कीटनाशक दवाई खरीदा और पी लिया।

साथ ही अपने बच्चों 7 साल के जागेंद्र व 4 साल की हिमांशी को भी कीटनाशक पिला दिया। महिला व दोनों बच्चे की हालत गंभीर हो गई। वे घर में तड़प रहे थे, जिसे देख आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गुस्से में बच्चों को भी पिलाया जहर

जानकारी के मुताबिक, घर में देवरानी और जेठानी के बच्चों में झगड़ा हो रहा था। बात बड़ों तक पहुंची तो जेठानी डुमेश्वरी साहू और देवरानी का भी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि डुमेश्वरी बाजार से कीटनाशक खरीद कर ले आई।

यह भी पढ़े: दिवाली से पहले दर्दनाक हादसा! बच्चों को नहर में बहता देख बुआ ने लगाई छलांग, मौत

मां व 7 साल का बच्चा गंभीर

इस घटना में सबसे ज्यादा गंभीर 7 साल का बच्चा जागेंद्र व मां डुमेश्वरी है फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।